मध्य प्रदेश की मोहन सरकार 16 अप्रैल 2025 को लाड़ली बहना योजना की 23 वी किस्त जारी करने जा रहे है इस योजना के तहत पात्र महिलाओ के खातों मे सीधे 1250 रु की राशि जमा की जाएगी | यह योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक प्रमुख पहल है जिसका उद्देश महिलाओ को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है , उन के सामाजिक विकास को बढ़ावा देना है |
इस मुख्य कार्यक्रम को ग्राम टिकरवाड़ा, जिला मंडला में आयोजित किया जाएगा । सरकार ने “खुशहाल बहनें, समृद्ध मध्यप्रदेश” का संदेश देते हुए महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को प्राथमिकता देने की बात दोहराई है।
गौरतलब है कि लाड़ली बहना योजना की शुरुआत वर्ष 2023 में की गई थी, और तब से लेकर अब तक लाखों महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जा रही है। इससे महिलाओं को घरेलू खर्चों में सहारा मिला है और वे स्वयं के निर्णय लेने में अधिक सक्षम हो रही हैं।
लाभार्थी महिलाओं ने इस योजना के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया है और इसे अपने जीवन में एक सकारात्मक बदलाव का माध्यम बताया है।
0 Comments