मंत्री परिषद ने रबी विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों को गेहूं उपार्जन पर बोनस भुगतान एवं सरप्लस गेंहू के निस्तारण के संबंध में गेंहू उपार्जन पर बोनस राशि 125 रुपये प्रति क्विंटल के स्थान पर राशि में वृद्धि करते हुए राशि 175 रुपये प्रति क्विंटल किये जाने का निर्णय लिया गया हैं. निर्णय अनुसार, गेहूं का उपार्जन रूपये 2,600 प्रति क्विंटल पर किया जायेगा. उपार्जन कार्य 15 मार्च से प्रारंभ हो जायेगा. गेंहू की एमएसपी दर 2,425 रुपये प्रति क्विंटल पर उपार्जन पर 175 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जायेगा. 80 लाख मीट्रिक टन गेंहू के उपार्जन पर 1,400 करोड़ रुपये राज्य के कोष से व्यय किया जाएगा.

'image.png' अपलोड नहीं की जा सकी. ऐसा इस वजह से हुआ


धन उपार्जन के अंतर्गत वर्ष 2024 में धान विक्रेताओं को भी दिया जाएगा बोनस

धान उपार्जन अंतर्गत खरीफ मार्केटिंग सीजन 2024 में धान का विक्रय करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर चार हजार राशि के मान से 6.70 लाख किसानों को 12.20 लाख हेक्टेयर में पैदा की गई धान पर राज्य सरकार 480 करोड़ रुपये की राशि व्यय करेगी.